News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ सम्पन्न 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 19, 2023  |  6:41 PM

454 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ सम्पन्न  WhatsApp
Responsive image

Advertisement

  • भाजपा सरकार में गरीब आत्म निर्भर हो रहे है- सांसद   
  • जिले में विकास की गंगा बह रही है- विजय दूबे

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला पुरानी बाजार में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से आपसी सदभाव एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

    सांसद श्री दूबे ने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भेदभाव को भूलाकर प्रेम से एक दूसरे को गले लगाने का पर्व है। हर रंग के गुलाल का भी अपना महत्व होता है।उन्होंने कहा कि जब- जब समाज अपनी रूढ़िवादी परंपराओं से ऊपर उठा है तब-तब क्रांतिकारी परिवर्तन के साथ देश आगे बढ़ा है। 2014 में इसी समाज ने रूढ़िवादी परंपराओं व जाति -पाति, अगड़े पिछड़े ,छुआछूत से ऊपर उठकर देश का नेतृत्व ईमानदार व्यक्ति के हाथों में सौपा। परिणाम आज स्पष्ट दिख रहा है गरीब आत्मनिर्भर हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए निशुल्क अनेक योजनाएं शुरू की है जिसके जरिए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के साथ ही जिले में विकास की गंगा बहा रही है। चार माह के उपरांत जनपद वासियों को मेडिकल कॉलेज का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। मोदी के नेतृत्व में देश और योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का कार्य प्रगति पर चल रहा है।होली मिलन समारोह में आये सभी लोगों को रोली चंदन लगाया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी। समारोह में खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय,राधेश्याम दीक्षित,पूर्व जिपंस फूलबदन कुशवाहा, राहुल गोविंद राव,जिपंस हरिलाल कुशवाहा,सांसद  मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,बलराम रौनियार,विनोद गोविंद राव,रामू जायसवाल, दिलीप वैश्य, पवन चौधरी, सुनील सिंह ,मनोज सिंह श्रीनेत, दिनेश चन्द, अंकुर पांडेय, विकास प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking