News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: घर में हुई भीषण चोरी, लाखों रुपए की जेवर सहित नगदी ले उड़े चोर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 22, 2023  |  7:44 PM

833 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: घर में हुई भीषण चोरी, लाखों रुपए की जेवर सहित नगदी ले उड़े चोर
  • अज्ञात चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़ घटना को दिया अंजाम 
  • गृह स्वामी के कमरे का कुंडी बाहर से बंद कर आराम से की चोरी,घर के अन्य सदस्य थे बाहर 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने गृहस्वामी के कमरे में घुंडी लगाकर अन्य दो बंद कमरे का ताला तोड़ नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात की चोरी की। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

घटना रामकोला थाना क्षेत्र के उरदहा टोला दूधपियनी की है। गृह स्वामी हरेंद्र राव पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप राव ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया है कि गत 21 फरवरी को परिवार के सभी सदस्य भाई दिनेश राव के ससुराल शादी समारोह में शामिल होने चले गए। घर पर मैं अकेला था,रात में खाना खाया और सो गया। 21/22 की रात्रि में लगभग 1 बजे के लगभग आवाज होने पर मेरी नीद टूटी मै बाहर निकलना चाहा लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण निकल न सका।मै शोर मचाया मेरी आवाज सुनकर गांव के एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला।बाहर आने के बाद देखा कि भाई राजेन्द्र राव और मेरी बहू पूजा के बंद कमरे का ताला तोड़कर उनके कमरे की आलमारी व बाक्स में रखा सोने का दो हार,पुरुष व महिला की 23 अंगूठी,दो टीका,चार चैन,छव बाली,दस पायल आदि जेवर सहित कीमती सामान व नगदी भी चुरा ले गये है।जिसकी कीमत लगभग दस लाख रूपये होगी। घर का एक बाक्स घर से उत्तर तरफ लगभग दो सौ मी0की दूरी पर खाली मिला। गृह स्वामी ने बताया कि रात में ही तत्काल मोबाइल से चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस तत्काल पहुंची और तहकीकात की ।गृहस्वामी ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे के रास्ते आकर चोरी की घटना को अंजाम दिये,शायद उनको पता था कि घर पर सिर्फ गृहस्वामी ही है।इसलिए चोरो ने उनके कमरे की दरवाजा में बाहर की कुंडी लगाकर बड़ी आसानी से अन्य दो कमरो के ताला को तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking