News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बड़े मंगल पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 31, 2022  |  6:44 PM

1,009 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बड़े मंगल पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

रामकोला/कुशीनगर। ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा बड़का मंगल पर मंगलवार को रामकोला में भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं लोगों ने भंडारे में पहुंचकर बजरंगबली का प्रसाद ग्रहण किया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

रामकोला में कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के ब्लाक तिराहे पर बड़का मंगल के शुभ अवसर पर क्षेत्र के कुसम्हां समाजसेवी मनीष सिंह की तरफ से भंडारा आयोजित किया गया। इसमें राह चलते लोगों को प्रसाद के रूप में लड्डू, पूड़ी सब्जी आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ त्रिवेणी चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय तथा प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह ने फीता काट कर व श्री हनुमान जी के पूजन अर्चन कर किया। कारखाना प्रबंधक श्री राय ने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक भावना के तहत आपसी सामाजिक सौहार्द बढ़ाते हैं। प्रोडक्शन हेड श्री सिंह ने कहा कि श्री हनुमान जी संकटमोचन हैं और इनकी शरण में आने के बाद सारी बाधांए समाप्त हो जाती हैं। भण्डारा के आयोजक मनीष सिंह ने भण्डारा में आये सभी हनुमान भक्तों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, आशुतोष गोविन्द राव ,सत्यपाल गोविन्द राव, राहुल गोविन्द राव,मुन्ना सिंह, पूर्व चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गोंड, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद,वीपी सिंह,आदित्य सिंह, आशु सिंह, भानुुुप्रताप यादव, विनय सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष कुंवर,शक्तिपाल सिंह, आशीष सिंह,ज्ञानपाल सिंह, ठगई सिंह, नंदलाल गोंड, परमेन्दर राव,बैजनाथ मौर्या, सुनील सिंह समेत काफी संख्या में लोगों ने भण्डारा में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking