News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: माँ धर्मसमधा देवी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 15, 2023  |  4:19 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: माँ धर्मसमधा देवी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ WhatsApp
Responsive image

रामकोला /कुशीनगर । शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रामकोला क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर पर मत्था टेकने वाले भक्तों की अपार भीड़ रही, के साथ ही परिसर अन्तर्गत भोले शिव तथा सती माता के दरबार में भी भक्तों ने आस्था की हाजिरी लगाई। 

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

   शारदीय नवरात्र पर रविवार को माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के लिए नारियल ,चुनरी, कपूर आदि हाथ में लिए पूरी श्रद्धा के साथ भक्तों की भारी भीड़ रही और पंक्तिबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये। भोर से ही भक्त मां के दरबार में नारियल फोड़ अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए दस्तक देना शुरू कर दिये थे।माता के दरबार में पूरे दिन भीड़ लगी रही और मंदिर परिसर घंटों की आवाज से गूँजता रहा।

माँ धर्मसमधा मंदिर के विषय में कहा जाता है कि ये मल्ल राजाओं की कुल देवी है।आश्विन शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री के स्वरूप की पूूूूजा आराधना और उपासना के पवित्र पर्व पर पूरे विधि विधान से घर-घर कलश स्थापना किया गया। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही पूरा क्षेत्र पूजा आराधना के साथ ही भक्ति मय सा नजर आ रहा है।चकिया स्थित माँ गुंजेश्वरी भगवती ,माँ काली मंदिर सहित क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में देवी भक्त आराधना करते नजर आये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking