News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: आदेश वापस नहीं हुआ तो होगा बृहद आंदोलन- रोजगार सेवक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 24, 2021  |  8:37 PM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आदेश वापस नहीं हुआ तो होगा बृहद आंदोलन- रोजगार सेवक WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उ0प्र0 ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आवाह्न पर ब्लाक मुख्यालय रामकोला पर दूसरे दिन भी अपनी मांगो को लेकर रोजगार सेवकों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा। अपर मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर रोजगार सेवक की नौकरी की समाप्ति के लिए डीएम को पत्र प्रेषित किया है।आदेश को निरस्त करने के संबंध में रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मंत्री को स्पीड पोस्ट के जरिए पत्रक भेजकर कार्यवाही को निरस्त की मांग किया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

रोजगार सेवक अमरेन्द्र दीक्षित सहित अन्य रोजगार सेवकों ने कहा कि प्रदेश प्रभारी द्वारा रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों की मांगों को लेकर सोशल साइट पर समय-समय पर लोकतांत्रिक तरीके से संगठन के हित में आवाज उठाया जाता है उनके आवाज को दबाने के लिए अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा जारी पत्र 21 सितंबर 2021 को जिला अधिकारी महोदय कुशीनगर को पत्र निर्गत करके एफआईआर दर्ज के साथ सेवा समाप्ति की कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसको लेकर समस्त रोजगार सेवकों में आक्रोश पैदा हो गया है। यदि एससीएस द्वारा आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो यह विरोध प्रदर्शन बृहद रूप ले सकता है। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।इस दौरान जिला प्रभारी जुगल किशोर, जिला मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष शिव विवेक यादव, बृजेश शर्मा, एपीओ अभिषेक सिंह, मनरेगा बाबू संजीत यादव, टीए जे0पी0 सिंह, रामाशंकर शुक्ला, संतोष गौड़, मिथिलेश यादव, सुनीता राव, राकेश चौरसिया, पूनम देवी, अमृता उपाध्याय, राजेश राय, संदीप कुमार, राजेश कुमार, मालती देवी, शिव कली देवी, अशोक राव, जेबा परवीन, गुंजावती देवी, पूनम मौर्या, अंजली राव, अंजु मल, इंद्रसेन प्रसाद, रामराज पटेल, जेबा परवीन, राकेश, सुनीता, रेनू गोविंद राव, सीमा यादव, दीक्षा गोविंद राव, कुंदन सिंह सहित विकासखंड रामकोला के समस्त रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking