News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: भाजपा मंडल समिति की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन एवं आगामी चुनाव पर हुई चर्चा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 13, 2023  |  8:04 AM

539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाजपा मंडल समिति की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन एवं आगामी चुनाव पर हुई चर्चा

रामकोला/कुशीनगर । भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को रामकोला में मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी चुनाव की चर्चा कर रणनीति तय की गई।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

 बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने संगठन की जानकारी ली तथा संगठन के रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चुनावी बेला नजदीक है सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं। नगर निकाय संयोजक मारकण्डे शाही ने कहा कि जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारीगण जमीनी स्तर पर अपने जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके। बैठक को मण्डल प्रभारी हरि राय, दरोगा कुंवर सिंह, भानुुुप्रताप यादव ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।

इस दौरान संजय यादव, अमित गोविन्द राव, राहुल गोविन्द राव, रविन्द्र प्रजापति,मनोज गोविन्द राव,दिनेश चन्द,राजेश मिश्रा,विशाल चन्द, रामू जायसवाल, प्रदीप वर्मा, जिपंस प्रतिनिधि  बबलू, विकास जायसवाल, भोला राय आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking