News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पीएनबी के समीप निःशुल्क प्याऊ का हुआ उद्घाटन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 2, 2023  |  6:57 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पीएनबी के समीप निःशुल्क प्याऊ का हुआ उद्घाटन

रामकोला/कुशीनगर। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों की प्यास बुझाने के लिए रामकोला मुख्य तिराहे के पास पीएनबी के समीप एक सामाजिक संस्था की ओर से निशुल्क प्याऊ शिविर लगाया गया है।शिविर का उद्घाटन जैन मुनि आनंद के महामंत्र एवं मंगल पाठ के बीच रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने फीता काटकर  किया । इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी मुहैया कराने की सोच रखना दरियादिली व पुण्य का काम है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

उमस भरी गर्मी में बैंक पर व नगर में आने वाले उपभोक्ताओं व राहगीरों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मंशा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था दृष्टि फाउण्डेशन ने शुक्रवार को रामकोला नगर के मुख्य तिराहे पर शिविर लगाया है।फाउण्डेशन के सदस्यों ने राजस्थान से बीरगंज धर्म यात्रा पर निकले जैन मुनि आनंद को आशीर्वचन देने के लिए शिविर में आमंत्रित किया। प्याऊ के उद्घाटन के अवसर पर जैन मुनि ने महामंत्र का जाप करते हुए मंगल पाठ किया। संस्था के लोगों ने बताया कि निःशुल्क प्याऊ शिविर में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को ठंडे पेयजल की व्यवस्था की जाएगी जो गर्मी के मौसम में अनवरत चलता रहेगा।

इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक श्रीप्रकाश गुप्ता, सामाजिक संस्था के मनोज कुमार सिंह एडवोकेट, सभासद आलोक गुप्ता, सत्यपाल गोविंद राव, सत्य प्रकाश, चंद्रहास सिंह, गोपाल जी, अशोक तुलस्यान, मनोज तुलस्यान, अमित सिंह, योगेन्द्र राव सहित जैन धर्म के अनुयायी के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking