News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 15, 2021  |  5:58 PM

906 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना स्वतंत्रता दिवस WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्वतंत्रता दिवस के 75 वे वार्षिकोत्सव पर रविवार को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास रहा।आजादी का अमृत महोत्सव के इस पर्व पर परंपरागत तरीके से सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रीय गान के साथ ही भारत माता एवं वीर सपूतो की गगनभेदी जयकारे भी लगाए तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर मिठाई वितरण किया गया।ad3आदर्श नगर पंचायत कार्यालय, जलकल ऑफिस पर चेयरमैन रमिता देवी ने ध्वज फहराया तथा नगर के मुख्य चौराहे पर बने स्वतंत्रता सेनानियों के स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश कुमार गोंड,राजेश गोविंद राव, ,जुल्फिकार,राजेश यादव,श्रीप्रकाश पाण्डेय, उदयभान कुशवाहा ,सुग्रीव चौधरी, कन्हैया कुमार, लिपिक हरेराम शर्मा ,विकास चौहान,इंद्रजीत यादव,श्यामलाल अग्रवाल, लक्की,आशुतोष गो0 राव आदि सभासद ,पूर्व सभासद एवं नगर के सम्मानित लोग मौजूद रहे।चन्द्रावती देवी बालिका हाई स्कूल पर विजय प्रकाश ने ध्वजारोहण किया।डॉ0 इंद्रजीत गोविंद राव, प्रधानाचार्य उपेन्द्र तिवारी,एन0एन0 सिंह , रूद्र प्रताप गोविन्द राव आदि रहे। जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगतारन शरण ने ध्वज फहराया। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह,कैप्टन सभाजीत सिंह ,राकेश गोविंद राव, मिथिलेश कुमार, रामेश्वर मिश्रा, नंदलाल पाल, सुनील गोविंद राव ,अनिल बर्नवाल आदि मौजूद रहे। ad4पंजाब नेशनल बैंक पर श्यामलाल अग्रवाल एवं शाखा प्रबंधक सुभाष यादव ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया ।इस दौरान करूणेश कुमार शर्मा,अभिषेक चौधरी,विशाल गुप्ता, वरिष्ठ खजांची विजयकांत दुबे, भरत दूबे, योगेंद्र राव,उदयभान आदि रहे।सेन्ट्रल बैंक पर शाखा प्रबंधक मोहम्मद तारिक ने ध्वजारोहण किया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

त्रिवेणी शुगर मिल एवं परिसर अंतर्गत गोपी देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने ध्वज फहराया तथा पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, डॉ0 शिवाजी राव ,राजकुमार ,प्रोडक्शन हेेेड विजय प्रताप सिंह, प्रधान गन्ना प्रबंधक दिनेश राय,वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक अशोक पाण्डेय ,जगदीश चावला, अजय पांडे ,विवेक पांडे ,आनंद मिश्रा,प्रेम सिंह, संजय चावला, संजय चौबे ,तारकेश्वर गोविंद राव आदि उपस्थित रहे।


ad1

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking