News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बाइस लाभार्थियों को सौंपी गई पीएम ग्रामीण योजना के तहत आशियाने की चाबी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 7, 2023  |  6:43 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बाइस लाभार्थियों को सौंपी गई पीएम ग्रामीण योजना के तहत आशियाने की चाबी

रामकोला/कुशीनगर । प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत शुक्रवार को खंड विकास रामकोला में 22 लाभार्थियों को गृह प्रवेश के साथ चाबी  सौंपा गया।बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कहा कि ऐसे सभी गरीब व्यक्ति  आवास योजना का लाभ ले सकते है जिनके पास पक्का आवास न हो ।उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है। अगर कोई भी पात्र इस योजना से बंचित है तो तुरंत सम्पर्क करें, उनको आवासीय योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

   खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसी भी कर्मचारी या बिचौलियों के झांसे में न आये। यदि कोई किसी तरह की धनराशि का मांग करता है तो तुरंत हमें अवगत करायें। विशुनपुरा के रामाश्रय पुत्र शंकर,इंदू पत्नी धर्मेन्द्र,गुलाबी पत्नी सवरू ग्राम सिधावट के संजय पुत्र काशी, प्रतिमा पत्नी राम दिनेश सहित बाइस लोगों को चाभी सौंपी गई है। घर की चाभी पाते ही लाभार्थियों  के चेहरे पर मुस्कान दौड़ने लगी।

इस दौरान सहायक विकास अधिकारी बृजेश तिवारी, सचिव जियाऊल, आशुतोष सिंह, सत्येन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान आनंद दीक्षित, अखिलेश मौर्या,बीडीसी भगवंत कुशवाहा, रमेश यादव, विनोद यादव, जंत्री यादव, गोल्डी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking