News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पेड़ के बिना जीवन हो जाएगा दुर्लभ- ब्लाक प्रमुख 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 22, 2023  |  6:44 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पेड़ के बिना जीवन हो जाएगा दुर्लभ- ब्लाक प्रमुख 
  • वृक्ष लगाने की लोगों से की अपील

रामकोला/कुशीनगर। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण महा अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने ब्लाक क्षेत्र केे खोटही ग्राम पंचायत मेें वृक्षारोपण किया। मियावाकी पद्धति से पौधारोपण करने पर जोर दिया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बचाए रखना है। क्योंकि प्रगति के नाम पर वृक्षों की कटान से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम वृक्ष जैसे पीपल , पाकड़, नीम धीरे- धीरे लुप्त होते जा रहे है उनको महा अभियान के तहत बचाना भी है। उन्होंने कहा कि 10500 पौधा के सापेक्ष शनिवार को 8866 पौधारोपण हुआ है। शेष लक्ष्य को आगामी 15 अगस्त को पौधारोपण कर पूर्ण कर लिया जायेगा।श्री सिंह ने लोगो से अपील करते हुए कहा की हर व्यक्ति को पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।पेड़ के बिना जीवन दुर्लभ है। रेंजर जयंत कुमार सिंह राणा ने कहा कि मियावाकी पद्धति से लगाये गये पौधें आत्म निर्भर हो जाते है और तीन साल के भीतर अपनी पूरी लम्बाई तक पहुँच जाते है।यह कम रख रखाव वाले पौधे होते है।खाद-पानी के मामले में नूतनतम ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रामदेेव प्रसाद, तकनीकी सहायक रमाशंकर शुक्ला, ग्राविअ0/सचिव जियाउर्रहमान,वन सिपाही विवेक कुुुमा चौहान आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम नगर पंचायत के धुवांटीकर में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी व मण्डल अध्यक्ष अनुप कुुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रजापति ने पौधारोपण किया । क्षेत्र के शिव दुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय में पौधारोपण प्राचार्य मनीषा सिंह पौधारोपण किया । मठियाधीर निवासी वृक्ष मित्र जितेन्द्र प्रसाद गोपाल व उनके टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking