रामकोला/कुशीनगर। रामकोला विकास खंंड में शनिवार को एम.एल.सी. स्थानीय निकाय देवरिया-कुशीनगर के लिए शांति प्रिय तरीके से मतदान सम्पन्न हो गया।कुल मतों की संख्या 197 थी जिसमें रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड सहित 193 ब्लाक क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद और ग्राम प्रधानों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान नियत समय से शुरू हो गया। दो बजे तक 93 प्रतिशत के करीब मत पड़ चुके थे। रामकोला बूथ पर कुल 197 मतदाताओं में 114 पुरूष तथा 83 महिला मतदाता थी। जिनमें 114 पुरूष तथा 79 महिला मतदाताओ ने वोट डाला । इनमें 83 महिला मतदाताओं में 79 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड़िया देवी, रामपुर बगहा की प्रधान मंतिरा देवी, बीडीसी निर्मला देवी व मीरा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। 114 पुरूष मतदाताओं में सभी ने अपना मत डाला। किसी कारणवश चार लोग मतदान करने से वंंचित रह गये। लगभग 98 प्रतिशत मतदान पड़ा।
सेेेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में कप्तानगंज के तहसीलदार नरेन्द्र राम एवं बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय अन्य पुलिस बल व एसएसबी जवानों के साथ चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहकर निगहबानी करते रहे।
रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से ब्लाक की तरफ जाने वाली सड़क मोड़ पर ब्रैकेटिंग कर पुलिस ने गाड़ियों की आवागमन को बंद कर दिया था।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…