रामकोला/कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला के वार्ड-4 अटल नगर में मंगलवार की रात्रि में सर्वव्यापी प्रभु श्रीकृष्ण जी के छट्ठीहार के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव तथा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर उतारने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि जहां धर्म होता है वहीं कृष्ण जी विराजमान होते हैं । नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री चौधरी ने कहा कि हम सभी को मानव कल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए क्योंकि जन सेवा ही नारायण सेवा है। सभी ने प्रभु की झांकी का आनंद लिया।
इस दौरान सभासद कृष्ण मुरारी लाल, मनोहर गुप्ता, विशाल चंद, मदन मुरारी पांडेय, सुमंत पांडेय, लालजी चौहान, फडीन्द्र शुक्ल, पिंटू पांडेय, सुभाष मिश्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…