रामकोला/कुशीनगर। मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर पंचायत रामकोला द्वारा स्थानीय नगर में जागरूकता रैली निकाली गई।मतदाता जागरूकता रैली की नेतृत्व कर रही चेयरमैन रमिता देवी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है।अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 3 मार्च को सम्पन्न होने वाले मतदान पर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे तथा अपने आस-पडोस, चिर-परिचित लोगो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें ।रैली में शरीक रामकोला सरस्वती शिशु मंदिर तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधित लिखी नारों की तख्ती तथा बैनर लेकर नारा लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश गोंड, बड़े बाबू हरेराम शर्मा, आशुतोष सिंह,विकास कुमार ,विकास राव, रामानन्द कुमार,आमिर,दुर्गेश,प्रदीप गुप्ता,जयप्रकाश सहित नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…