रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया में अज्ञात कारणों से लगी आग मे शनिवार की देर रात को चार रिहायशी झोपड़ियां जल गयी।आग लगी में घर गृहस्थी का समाना सहित नगदी भी जल गया। इसमें एक मवेशी भी गंभीर रूप से जल गई है।लोगों का कहना है कि विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगी है ।
रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में मंदिर के पास कल रात में अचानक आग लग गई जिसमें योगेंद्र चौहान, भीम चौहान ,जयप्रकाश चौहान और गंगाधर चौहान के रिहायशी झोपड़ी जलकर जलकर राख हो गया।आग लगी में घर में रखा राशन, बर्तन , साइकिलें, लकड़ी की चौकियां ,कपड़े समेत दस हजार नगदी भी जल गए। गृह स्वामियों ने बताया कि आग विद्युत शार्ट सर्किट से लगी है।स्थानीय ग्रामीणों की मदद् से गांव में आग सुझाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही रात में ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंच गई। रविवार सुबह जिला पंचायत सदस्य हरिलाल कुशवाहा भी मौके पर पहुंच कर यशा सम्भव मदद का देने का भरोसा दिये।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…