रामकोला/कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र का बाजार पूरे रौनक के साथ गुलजार हो गया है। आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ नहाय खाय के संकल्प के साथ शुक्रवार से शुरू हो गया है।
महापर्व को लेकर चहल-पहल दिखने के साथ ही जिन घरों में छठ होना है, उस घर में तैयारी भी शुरू हो चुकी है।रामकोला, लक्ष्मीगंज,रगड़गंज ,टेकुआटार सहित क्षेत्र के सभी बाजार छठ के सामानों से सज चुका है।छठ पूजा के लिए कोशी,पीतल एवं बाँस के सूप , दउरा ,साड़ी, गन्ना, नारियल ,फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामानों की खराददारी तेज हो गयी है।बाजारों में छठ की सामानों की अनोखी छठा दिख रही है।छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गये है।पूजा में हर छोटी से छोटी सामानों की अपनी अहमियत होती है।
छठव्रती महिलाएं छठ मईया को प्रसन्न करने के लिए पूजा शुरू होने से पहले ही पूजा में लगने वाले सारे सामाग्री को जुटा रही है। बाजार में काफी रौनक है और छठ घाट भी सज धज कर तैयार छठव्रती महिलाओं के आने के इंतजार में है।
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…