रामकोला/ कुशीनगर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामकोला क्षेत्र में आस्था के पर्व धनतेरस पर्व पर शुक्रवार को स्थानीय बाजारों में खूब रौनक रही। दुकानें समय से कुछ पहले ही खुल गयी और बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गयी।
रामकोला में राजीव अग्रवाल के बर्तन की दुकानों ,इलेक्ट्रॉनिक सामानों,मोटरसाइकिल एजेंसियों सहित अन्य दुकानों के साथ ही देवी-देवताओं की मूर्तियां खरीदने एवं घर को सजाने संवारने के लिए सजी दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही।यह क्रम सुबह से शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा । आभूषणों की दुकानों पर भी सोने-चांदी के जेवरात और चांदी के सिक्के भी खूब बिके। लोग अपनी हैसियत के अनुसार जमकर खरीदारी करते नजर आये।झाड़ू की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस के दिन व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी दुकान सजा रखी थी। मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। अमीर- गरीब सभी इस पर्व अपनी हैसियत के अनुसार कुछ ना कुछ जरूर खरीदते हैं ।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…