रामकोला/कुशीनगर। रामकोला स्थित बीआरसी परिसर में बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक सम्पन्न हुई। यू डायस
बैठक के दौरान बीईओ राजेश कुमार ने बताया कि अध्यापक माड्यूल के लिए पद, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि भरना है तथा विद्यालय में मौजूद शौचालय,भवन, कम्प्यूटर आदि के बारे में विधिवत जानकारी देना है। इसके बाद छात्रों के प्रोफाइल आदि की जानकारी भी भरना है।इसके अलावा 25%बच्चों को आरटीई के तहत निःशुल्क शिक्षा देना है।इसके साथ ही स्कालर पंजिका भी अपटूडेट रखें। बीईओ ने बताया कि विद्यालय के यू डायस कोड से मांगी जा रही पूरी जानकारी। उन्होंने बताया कि सरकार आपके विद्यालय में पढने वाले बच्चों की पूरी जानकारी चाहती हैं।
इस दौरान योगेन्द्र शुक्ल, आनन्द कुमार सिंह, बासदेव यादव, दिग्विजय नाथ, अमित श्रीवास्तव,संतोष कुमार,शैलेंद्र मिश्रा,ऋषिकेश पांडेय ,विजय प्रताप यादव, नीरज पांडेय, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…