News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola/रामकोला: पुलिस की सक्रियता से गुमशुदा बच्चा 3 घंटे के अंदर बरामद  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 29, 2021  |  5:44 PM

881 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola/रामकोला: पुलिस की सक्रियता से गुमशुदा बच्चा 3 घंटे के अंदर बरामद  

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से बिस्कुट खरीदने निकला बच्चा जब वापस नहीं आया तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू करने के साथ ही रामकोला थाने में बेटे की गुमशुदगी के संबंध में लिखित तहरीर दे दी। तहरीर मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचंद्र सिंह यादव एवं हेड कांस्टेबल राजनाथ सिंह ने पूरी सक्रियता दिखाई और 3 घंटे के अंदर बच्चे की बरामदगी कर उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के मांडेराय निवासी सुंदर लाल वर्मा रामकोला चीनी मिल के समीप क्वार्टर लेकर रहते हैं और रामकोला मार्केट में अमर ज्वेलर्स नाम से दुकान खोले हैं। सोमवार को अपने बेटे अखंड प्रताप वर्मा उम्र 3 वर्ष को लेकर दुकान पर गये।सुबह 11 बजे के लगभग ज्वेलर्स की दुकान से बगल की दुकान पर अखंड बिस्कुट खरीदने चला गया जब वापस नहीं आया तो उसके पिता ने उसको ढूंढने के साथ ही गुम होने संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस को दे दी।प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस सक्रियता दिखाते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी।पुलिस ने अपनी सक्रियता की वजह से तीन घंटे के अंदर स्थानीय नगर के बलुआ चौराहे से अनुसुइया आश्रम जाने वाले मार्ग पर बच्चे को बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking