News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: विधायक ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया उद्घाटन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 1, 2023  |  7:35 PM

140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: विधायक ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया उद्घाटन

रामकोला/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने शनिवार को राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का औपचारिक तौर से उदघाटन  किया,के उपरांत सीएचसी का निरीक्षण भी किया ।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

विधायक श्री गोंड ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर लें ताकि एक भी गरीब गर्भवती महिला का सिकल सेल एनीमिया की वजह से मौत न हो।मेरा प्रयास रहेगा कि विधानसभा के अन्तर्गत यह अभियान पूरी तरह सक्रिय रहे ताकि पीएम व सीएम के सपने को साकार किया जा सके।इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इस दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक महीने दिनांक  1,9,16 व 24 को मनाए जाने वाला अभियान का भी निरीक्षण किया।विधायक ने निरीक्षण के बाद सरकार की योजनाओं अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी एवं बीपी व पेट की जांच तथा आयरन सुक्रोज चढ़ाए जाने आदि पर प्रसन्नता जाहिर की।जाँच के दौरान महिला चिकित्सक निधि प्रदा मल्ल  के अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन किया।

इस मौके पर राजेश मिश्रा, अमित गोविंद राव , मनोज गोविन्द राव, प्रदीप जायसवाल, रामू जयसवाल, दिलीप वैश्य आदि के अलावा के बीपीएम आलोक मिश्रा,ब्लॉक कम्युनिटी प्रबंधक विनय सिंह, चीफ फार्मासिस्ट आरबी चौहान,शिव प्रकाश चौधरी, दिनेश ठाकुर, बसंती दयाल स्टाफ नर्स, सुजाता यादव ,शशिकिरण मणि , खुशबू , एल टी ममता जायसवाल, विजय तिवारी, अशोक कुमार कुशवाहा, एलटी निधि एवं पुष्पांजलि , विनोद श्रीवताव, नंदू, शर्मिला, नर्गिश, गिरधारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking