News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: विधायक ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 2, 2022  |  6:05 PM

902 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: विधायक ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

रामकोला/कुशीनगर। शनिवार को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड सीएचसी रामकोला पहुंचे और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किये। विधायक श्री गोंड ने कहा कि जन-जन को स्वस्थ रखना ही सरकार का लक्ष्य है। स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है। बीमारियों के प्रति जन- जागरूकता के साथ बचाव के अभियान को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, जानवरों बाड़े घर से दूर रखें, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें, बच्चों को जे0ई0के दोनों टीके लगवाये सहित मच्छर से बचाव हेतु उपायों को अपनाते हुए बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाने,झोला छाप चिकित्सकों से बचने व हल्के सूती कपड़े पहनने तथा कमरे को ठंडा रखने पर जोर दें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।विधायक ने कहा कि जन जागरूकता के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान का कार्यक्रम पूरे अप्रैल माह चलेगा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव, बैकुंठ शाही,राधेश्याम दीक्षित, दरोगा कुंवर सिंह, राजेश मिश्रा, मनोज गोविन्द राव, दिनेश चन्द,विशाल चन्द, गुड्डू सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव,दिनेश गोंड,दिलीप वैश्य, मुबारक अली आदि भाजपा कार्यकर्ता सहित सीएचसी प्रभारी डा0 ए0 पी0 गुप्ता, डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा, डा0 रजनीश श्रीवास्तव, बीपीएम आलोक मिश्रा, बीसीपीएम विनय सिंह व फर्मासिस्ट शिव प्रकाश चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking