रामकोला/कुशीनगर। पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने सेवा पखवारा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया और कहा कि देश के गरीब एवं असहाय परिवारों को बीमारी का सामना करने में समर्थ बनाने हेतु मोदी सरकार ने आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान किया है तथा गरीब परिवारों को दवा-खर्च के बोझ एवं आर्थिक बदहाली से बचाने का अभूतपूर्व व्यवस्था किया है।
पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने आयुष्मान भव स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जननी सुरक्षा, बाल चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा, नाक,कान गले आदि के चिकित्सा तथा पैथोलॉजी एवं गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क एक्स-रे आदि सुविधाओं तथा हेल्थ वेलनेस सेंटरों का उल्लेख किया और कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन के लिए सुलभ कर घर-घर एवं जन-जन के द्वार तक भी पहुँचाने का प्रयास किया है। जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है आयुष्मान कार्ड पात्रता का विस्तार कर पात्र गृहस्थी के धारकों के भी कुछ उपभोक्ताओं को आयुष्मान कार्ड के दायरे में लाने का काम किया है।
इसके पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर शेष विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य मेले के उद्देश्यों पर विधिवत प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन बीपीएम आलोक मिश्रा ने किया।आयुष्मान भव मेले में डॉ रजनीश श्रीवास्तव, डॉ एस0 के0 गुप्ता, डा0 ए0पी0 गुप्ता, डा. सुरेश कुमार, फार्मासिस्ट आर0वी0 चौहान,एस0पी0 चौधरी,स्टाफ नर्स प्रियंका कन्नौजिया ,काउसंलर खुशबू शुक्ला,शशी किरण मणि,भाजपा नेता उमेश तिवारी, दिनेश यादव,एस0के0 जायसवाल, मौलाना आबिद अली, नंद कुमार मद्धेशिया, नागेश्वर पाण्डेय,लालबाबू राय के अलावा अन्य चिकित्सा कर्मी तथा मरीज मौजूद रहे।मरीजों ने जाँच एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…