News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: फाइनल मुकाबले में मोरवन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 12, 2023  |  8:01 PM

652 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: फाइनल मुकाबले में मोरवन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया  WhatsApp
Responsive image
  • ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है- सांसद 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के मोरवन में चल रहे जिलास्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पकड़ियार को हराकर मोरवन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच में नाबाद अर्द्ध शतकीय पारी खेलने व दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच और पूरी प्रतियोगिता में बेहतर खेलने के लिए मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

 दो जनवरी से शुरू हुए क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें प्रतिभाग की थी। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मोरवन व पकड़ियार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पकड़ियार के कप्तान सत्यम सिंह ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। मोरवन के कप्तान राहुल सिंह ने बल्लेबाजों के क्रम बदल कर क्रीज पर भेजा जिसके फलस्वरूप निर्धारित 15 ओवर में मोरवन ने 9 विकेट खोकर 148 रन बनाया।इस दौरान पकड़ियार की ओर से सत्यम ने 4 विकेट लिया। एक खिलाड़ी के किट में न होने के कारण मोरवन को 5 अतिरिक्त रन मिला। इस प्रकार पकड़ियार को जीत के लिए 154 रनों बनाने थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकड़ियार की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन एक अंतराल पर विकेट गिरने से  9 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करने के बाद सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे ही प्लेटफार्म से उनकी प्रतिभा निखरती है। इस क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। मैन आफ द मैच का पुरस्कार संजय सिंह व सीरीज का पुरस्कार जितेंद्र द्वारा दिया गया।

अन्य पुरस्कार अजय गोविंद राव शिशु, प्रदीप मद्धेशिया, डॉ महेंद्र कुशवाहा, दिलीप वैश्य, बैकुंठ शाही द्वारा वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के सर्वेश सिंह, मोनू सिंह, लोरिक यादव, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। कमेंट्री शत्रुघ्न प्रताप सिंह व सिट्टू सिंह अंपायरिंग करन गोविंद राव व निशांत यादव द्वारा की गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking