News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सांसद ने किया गन्ना सहकारी समिति लि0 के जीर्णोद्धार का लोकार्पण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 30, 2021  |  5:14 PM

1,190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सांसद ने किया गन्ना सहकारी समिति लि0 के जीर्णोद्धार का लोकार्पण WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने सोमवार को रामकोला में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड रामकोला पी० के कार्यालय भवन का जीणोद्धार व सुंदरीकरण का लोकार्पण व फीता काटकर उद्धघाटन किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पूर्ववर्ती सरकारों पर किसानों के दुर्दशा का आरोप लगाते हुए सांसद श्री दूबे ने उपस्थित किसानों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान देश के विकास की धुरी है,इसको उपेक्षित कर देश का विकास सम्भव नही है।किसानों की आय दुगनी करने में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।भाजपा सरकार ने किसानों के हित में गन्ना का भुगतान नियमित कराने के साथ ही यूरिया खाद को निम कोटेड करायी तथा कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगा दी है।सांसद श्री दूबे ने कहा कि किसानों के मुद्दे निरन्तर सदन में गूंजते रहते है।उन्होंने कहा कि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो कुशीनगर के एयरपोर्ट पीएम मोदी के कर कमलों द्वारा सितम्बर में शुरू हो जायेगा।केन यूनियन के संचालकों की मांग पर उन्होंने निधि जारी होने के बाद समिति परिसर को सुन्दरीकरण कराने की बात कही। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि योगी सरकार में किसान माडर्न किसान बन गया।विभाग का संबंधित हर सेवा किसानों को अनलाइन उपलब्ध है।विभाग कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए सदैव तैयार है।त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने कि अपना सर्वे देखकर ठीक करा लें।उन्होंने कहा कि आपके खेत में जो गन्ना बीमार है उसे उखाड़ ले।खेत में डालने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का सहयोग मिल कर देगा।कार्यक्रम को राधेश्याम दीक्षित ,मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,दीनबंधु पाण्डेय, प्रधान संघ कुशीनगर केे जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु नेे सम्बोधित किया।इस दौरान अतिथियों को भगवान बुद्ध की स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेट कर गन्ना सचिव अंगद प्रसाद वर्मा एवं एससीडीआइ नरेन्द्र कुमार सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मुनेब गौतम नेे किया।चेयरमैन मुरारी मिश्रा,केन मैनेजर चन्द्रशेखर सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, जिला संयोजक हियुवा चमन यादव, फूलबदन कुशवाहा, रामानुज मिश्रा, मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, विनोद गुप्ता, आशुतोष गोविन्द राव उर्फ गोलू बाबू,शान्तिश शाही,संजीव राय,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो कुशीनगर आदित्य मिश्रा,बृजेश पाण्डेय, भानु प्रताप यादव,देवेश मिश्रा,विभूति राय, बलराम राव,धीरज पाठक,पूर्व चेयरमैन मनोज राय, कृष्ण प्रताप दीक्षित,अमरनाथ दूबे, दिनेश तिवारी, संजय यादव ,रामप्रताप तिवारी, प्रदुम्मन तिवारी, जितेंद्र सिंह, विशम्भर पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह सहित तमाम किसान व गन्ना समिति के कर्मचारी व संचालक गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking