News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: शांति पूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुआ मुहर्रम का पर्व

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 29, 2023  |  7:32 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शांति पूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुआ मुहर्रम का पर्व

रामकोला/कुशीनगर । त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम शनिवार को पूरे शिद्दत के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ताजिया जुलूस निकाली गयी। जुलूस के दौरान आपसी सौहार्द देखने को मिला। ताजिये की जुलूस में हिन्दुओं ने शिरकत कर भाईचारे के रिश्ते को मजबूत किया। इमाम हुसैन और उनके जानशीनो की शहादत पर सीना पीट-पीटकर गम जताया गया। गाजिया और इस्लामियां अखाड़ा नं0 1 मिस्कारी मुहल्ला कस्बा रामकोला एवं इस्लामियां अखाड़ा उर्दहा 2 रामकोला के मुस्लिम युवकों ने जुलूस के दौरान हैरत अंगेज करतब दिखाये और तिरंगा भी लहराते रहे। मोहर्रम के दौरान क्षेत्र में कोई घटना न घटे प्रशासन पूरी तरह सतर्क रही।क्षेत्र में एक- दूसरे गावों के ताजिया मिलान के बाद देर रात्रि तक कर्बले पर मेला लगा रहा। इस दौरान अमरजीत गोविंद राव,शंकर गोविन्द राव, प्रीतम गोविंद राव,सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना,पूर्व सभासद जुल्फिकार,विद्या भाई, आबिद अली ,शराफत अली, मासूम रजा, मंसूर, रेयाज अहमद ,मोनाज अली,पूर्व प्रधान रामप्रीत ,धर्मदेव,राजू प्रसाद, सफीद, फिरोज ,मजीद समेत भारी तादात में लोग मौजूद रहे।ताजिया जुलूस के साथ पुलिस भी मौजूद रही।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही और क्षेत्र में निगहबानी रही। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking