News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: जयंती पर याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 23, 2023  |  6:19 PM

451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: जयंती पर याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस 

रामकोला/ कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें याद किया गया।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

 “तुम मुझे खून दो,मै तुम्हें आजादी दूंगा” ! जय हिंद।

इन नारों से देश को नई ऊर्जा देने वाले नेता जी सुभाष चंद्र बोस भारतीयता की पहचान है ।आज भी उनके विचारों से युवा प्रेरणा ग्रहण करते हैं। वह आजादी के ऐसे वीर सैनिक रहे जिनकी गाथा इतिहास सदैव गाता रहेगा।ये उक्त बातें नगर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी हरि राय ने कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।इस दौरान प्रेम तिवारी, अमित गोविन्द राव, रामप्रसाद, दिनेश चन्द, विशाल चन्द, मनोज गोविन्द राव, विकास जायसवाल, अमरजीत गोविन्द राव दिनेश गोंड सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रामकोला क्षेत्र के शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसम्ही में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या मनीषा सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का साहस हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। इस मौके पर प्रवक्ता सुष्मिता राव,रीमा,पंकज प्रताप राव,ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित तमाम छात्राएँ उपस्थित रही।

  भाजपा युवा नेता लक्की श्रीवास्तव ने पराक्रम दिवस पर बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।शुभम श्रीवास्तव, बजरंगी शर्मा, रामनरायन अस्थाना, नेशार,डा0बलवंत,प्रभात लाल, डा0 एस0के0 वर्मा, अन्वी,मटरू आदि रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking