News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: नये शिक्षा निकेतन एसआरपीएन इंटरनेशनल स्कूल का हुआ उद्घाटन  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 10, 2023  |  5:04 PM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: नये शिक्षा निकेतन एसआरपीएन इंटरनेशनल स्कूल का हुआ उद्घाटन   WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के सिंगहा रोड धुवांटीकर गांव स्थित नव निर्मित एसआरपीएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पूर्व आचार्य मदन मोहन पाण्डेय ने स्कूल की प्रबंधक चन्द्र किरण श्रीवास्तव से विधिवत पूजन अर्चन के बाद हवन कराया। 

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

विधायक ने स्कूल खोलने की सोच को सराहते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का गहना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को गढ़ कर उसके जीवन को निखारता है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह स्कूल निश्चित ही इस पर खरा उतरेगा।स्कूल के डाइरेक्टर व एसएमबीएल पीजी कालेज मथौली बाजार के प्राचार्य डा0 अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जायेगी।यह स्कूल शिक्षा, संस्कार व अनुशासन से परिपूर्ण होगा। स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति मेहता कही कि किसी भी विद्यालय की आत्मा वहां के नौनिहालों को मिलने वाली शिक्षा से ही होती है। वहां के बच्चे कितने मेधावी व अनुशासित हैं यही विद्यालय व वहां के शिक्षकों की पहचान होती है।छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का कार्य किया जायेगा।

इस दौरान गन्ना समिति रामकोला पी0 केे पूूर्व चेयरमैन बैैकुंठ शाही, एसएमबीएल पीजी कालेज मथौली बाजार की प्रबंधक रागिनी श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, भाजपा नेेेता मार्कण्डे शाही ,राधेश्याम दीक्षित,शिक्षक उमेेेश मल्ल, पत्रकार रामबिहारी राव, मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव,पूर्व सभासद राजेश मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking