News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाता सम्मेलन हुआ आयोजित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 25, 2024  |  8:01 PM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाता सम्मेलन हुआ आयोजित
  • मतदान करना आपका नैतिक धर्म है, इससे वंचित न हो- शिशु गोविन्द राव

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर के समुदायिक भवन (निकट खेतान मिल) में गुरूवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोविंद राव उर्फ शिशु ने कहा कि इस समय सरकार मतदाता नाम जोड़ो अभियान चला रही है। इस मतदाता अभियान को सफल बनाने में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान होता है। उन्होंने कहा कि जो कोई युवा 18 से 21 वर्ष के हो गये हैं वे मतदान से वंचित न हो इसके लिए अभिभावकों को जागरूक करना होगा ताकि समय रहते वे लोग अपने बच्चों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने नये मतदाताओं से कहा कि चुनाव में मतदान अवश्य करें, यह आपका नैतिक कर्तव्य है। मतदान के बदौलत ही देश की दिशा और दशा तय होती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता नमो अभियान सशक्तिकरण की तरह चल रहा है तथा अभियान के अन्तर्गत नए वोटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है जिसमें कार्यकर्ताओं का योगदान काफी सराहनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में चुनावी जागरूकता पैदा करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। अभियान की सफलता में कार्यकर्ता कुंजी के रूप में होते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता व पूर्व जिपंस अरूण सिंह, राधेश्याम दीक्षित, हर्ष प्रताप सिंह, मनोहर गुप्ता, आदित्य मिश्रा,मोनू सिंह, रविन्द्र प्रजापति ,डब्लू मणि, आशीष मिश्रा, हिमांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking