News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ महिला की मौत 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 20, 2022  |  6:51 PM

715 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ महिला की मौत 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा में पडरौना मार्ग पर सोमवार को देर रात्रि में अज्ञात वाहन के ठोकर से कस्बे की एक महिला गंभीर रूप से घायल गयी।स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी रामकोला ले जाया गया।उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।वहाँ पहुँचते ही महिला की मौत हो गयी।जानकारी होने पर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की पूर्ति कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

  प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय कस्बा की तिवारी मोहल्ला निवासिनी जड़ावती देवी पत्नी नंदलाल वर्मा उम्र लगभग 52 वर्ष सोमवार को देर रात्रि में अपने पुराने आवास से खाकर काशीराम शहरी आवास जा रही थी कि कस्बा अन्तर्गत रामकोला- पडरौना मार्ग पर दवा घर के सामने किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दिया।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को ठेला पर लादकर सीएचसी ले गये।जहाँ प्रारंभिक उपचार के बाद डाक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गयी।महिला की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking