रामकोला/कुशीनगर। आदर्श नगर पंचायत रामकोला के बलुआ अम्बेडकर नगर वार्ड निवासी सन्नी राजभर उम्र लगभग 26 वर्ष कुछ दिन पूर्व पडरौना के बाबली चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आटो रिक्शा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान गत शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी।
स्थानीय नगर के बलुआ निवासी सन्नी पुत्र रामप्रीत 3 जून को आटो रिक्शा से घर आ रहा था।वह एक मांगलिक कार्यक्रम से लौटा था। पडरौना के निकट अचानक आटो से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी रामकोला लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने लगे ।शुक्रवार देर शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव घर पहुचा तो मृतक की पत्नी गुंजा दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक के एक लड़का तथा एक लड़की है। जो बहुत छोटे -छोटे है। सन्नी मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविका चलाता था। घर की माली हालत अच्छी नहीं है।मौत से गांव के लोग गमगीन है ।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…