News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: आगामी त्यौहारों में शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 24, 2022  |  4:10 PM

571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: आगामी त्यौहारों में शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील

रामकोला/कुशीनगर। पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है। हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करे जिससे आपसी सद्भावना भंग हो ।ये उक्त  बातें  रामकोला थाना परिसर में मंगलवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने कही।उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व को आपसी विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। यह भाईचारे का पर्व होता है।प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने पीस कमेटी में आये लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की तथा पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस दौरान मैनुद्दीन उर्फ मैना, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव,आबिद अली, अलीशबर सहित आदि क्षेत्रीय लोगों के अलावा खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस.आइ. मुन्नीलाल ,एस.आइ. शेषनाथ यादव,एस.आइ.गौरव राय, एस. आइ. मृत्युन्जय सिंह,एस.आइ. मिथलेश प्रजापति,एस.आइ. अनुज पटेल, हे.का. राजनाथ सिंह,हेेड मोहर्रिर दीनबन्धु तिवारी,का. मनीष राय, का. रामप्रकाश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking