News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: वर्षों से पड़ी कबाड़ हो रहे वाहनों की हुई नीलामी   

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 24, 2022  |  5:57 PM

854 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: वर्षों से पड़ी कबाड़ हो रहे वाहनों की हुई नीलामी   

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाने में वर्षों से लावारिस एवं सीजशुदा पड़े दस मोटरसाइकिल व एक मैजिक एसीई सहित ग्यारह वाहनों की नीलामी बुधवार को तहसीलदार कप्तानगंज कृृष्ण गोपाल त्रिपाठी की उपस्थिति में शुरू हुई और नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई।  

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बुधवार को थाना रामकोला परिसर में कप्तानगंज तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व एस.आइ. आलोक यादव के मौजूदगी में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में पुराने वाहन खरीदने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया। नीलामी की प्रक्रिया आरंभ होने से पूर्व खरीदारी करने के लिए पहुंचे लोगों ने वाहनों का निरीक्षण कर दामों को लेकर अपना अनुमान लगाया। यह सभी वाहन वर्षों से थाना में पड़े हुए थे।शाम 5 बजे तक नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हो गयी और वर्षाे से विभिन्न अभियोगों से संबंधित लंबित व लावारिस तथा सीजशुदा वाहनों की नीलामी कराकर उनका निस्तारण किया गया।

इस दौरान दीवान दीनबन्धु तिवारी,मुंशी रामप्रकाश यादव सहित तमाम उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking