News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बरावफात को उत्सव के रूप में मनाया गया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 19, 2021  |  4:25 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बरावफात को उत्सव के रूप में मनाया गया WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ईद -ए- मिलाद- उन- नबी पर्व पर मोहम्मद पैगंबर के अनुयायियों ने मंगलवार को रामकोला नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकालकर इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस उत्सव में संगीत बजने के साथ ही उनके अनुयायियों द्वारा जयकारा लगाया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

रामकोला में पैगम्बर के अनुयायी मैनुद्दीन उर्फ मैना ने बताया कि मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जुलूस निकाले जाते हैं और इस पर्व पर उनके विचारों एवं मार्गों को याद किया जाता है।स्थानीय नगर के सभासद जुल्फिकार अली ने बताया कि इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के घरों में पारंपरिक पकवान बनायें जाते हैं और एक- दूसरे के साथ मिलकर भाईचारगी का संदेश देते हैं।उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में मानवता यानी इंसानियत को सबसे ऊपर रखा गया है, इसलिए बारावफात के दिन गरीबों को नए कपड़े, राशन और दान देकर इस परंपरा को लोगों तक पहुंचाया जाता है।जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम सदभाव देखने को मिली।रामकोला नगर में निकले जुलूस के दौरान अमरजीत गोविन्द राव,शब्बीर,नूरूलैन, मुमताज,जुम्मन,मंसूर, इम्त्याज, याकूब आदि तमाम उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking