रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला- कसया मार्ग पर एक अनियंत्रित पिकअप चालक ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही बाइक चालक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा बाजार के नरकू टोला निवासी दिवाकर गौतम उम्र लगभग 32 वर्ष बाइक से रामकोला से घर जा रहा था।अभी वह कसया मार्ग पर कठबरवा गाँव के समीप गिट्टी मिक्सर प्लांट के पास पहुंचा था कि पीछे से अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी। ठोकर इतना तेज था कि बाइक सवार सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगो की मदद से घायल व्यक्ति को सीएचसी रामकोला ले जाया गया।हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।सीएचसी के चिकित्सक डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और चालक सहित पिकअप को कब्जे में ले ली।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…