रामकोला/कुशीनगर। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती को सिख समुदाय के लोगों नेे गुरूवार को रामकोला चीनी के कालोनी स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाया।इस अवसर पर गुरुद्वारा में कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ हुआ।
शबद कीर्तन के बाद सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रसाद स्वरूप लंगर का आयोजन किया गया जिसमें गुरु गोविन्द सिंह के अनुयायियों सहित तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।सरदार जशपाल सिंह ने बताया कि गुरु जी ने खालसा वाणी – “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह” भी दी।इसके साथ ही उन्होंने जीवन जीने के लिए पांच सिद्धांत भी बताए जिन्हें ‘पांच ककार’ कहा जाता है। पांच ककार में ये पांच चीजें आती हैं जिन्हें खालसा सिख धारण करते हैं। ये हैं- ‘केश’, ‘कड़ा’, ‘कृपाण’, ‘कंघा’ और ‘कच्छा’. इन पांचो के बिना खालसा वेश पूर्ण नहीं माना जाता है।चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने कहा कि उनका जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है।
गुरु गोविंद ने अपने अनुयायियों को मानवता के लिए शांति, प्रेम, करुणा, एकता और समानता की पढ़ाई। गुरू गोविन्द सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया।दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय,विजय सिंह, आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय,सतीश बालियान, उर्मिला धारीवाल ,ज्ञानी संजय सिंह,कमल राज मधोक,आनंद नारायण मिश्रा,संजय चावला ,राजेश नंदा , शिवम् चड्ढा, गौरव , नीतू मधोक, अंजना चड्ढा, सरिता आनंद,सीमा कोचर,शशी नंदा, मंजू चावला, रानी नंदा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…