News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: सिख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंह की मनाई गई जयंती 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 29, 2022  |  6:02 PM

618 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: सिख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंह की मनाई गई जयंती 
  • गुरू गोविन्द सिंह की जयंती पर श्रद्धालुओं ने टेका मत्था,सैकड़ों ने प्रसाद ग्रहण किया 

रामकोला/कुशीनगर। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती को सिख समुदाय के लोगों नेे गुरूवार को रामकोला चीनी के कालोनी स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाया।इस अवसर पर गुरुद्वारा में कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ हुआ।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

शबद कीर्तन के बाद सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रसाद स्वरूप लंगर का आयोजन किया गया जिसमें गुरु गोविन्द सिंह के अनुयायियों सहित तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।सरदार जशपाल सिंह ने बताया कि गुरु जी ने खालसा वाणी – “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह” भी दी।इसके साथ ही उन्होंने जीवन जीने के लिए पांच सिद्धांत भी बताए जिन्हें ‘पांच ककार’ कहा जाता है। पांच ककार में ये पांच चीजें आती हैं जिन्हें खालसा सिख धारण करते हैं। ये हैं- ‘केश’, ‘कड़ा’, ‘कृपाण’, ‘कंघा’ और ‘कच्छा’. इन पांचो के बिना खालसा वेश पूर्ण नहीं माना जाता है।चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने कहा कि उनका जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है।

गुरु गोविंद ने अपने अनुयायियों को मानवता के लिए शांति, प्रेम, करुणा, एकता और समानता की पढ़ाई। गुरू गोविन्द सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया।दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय,विजय सिंह, आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय,सतीश बालियान, उर्मिला धारीवाल ,ज्ञानी संजय सिंह,कमल राज मधोक,आनंद नारायण मिश्रा,संजय चावला ,राजेश नंदा , शिवम् चड्ढा, गौरव , नीतू मधोक, अंजना चड्ढा, सरिता आनंद,सीमा कोचर,शशी नंदा, मंजू चावला, रानी नंदा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking