रामकोला/कुशीनगर। रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन में फंसी कुशीनगर जनपद के रामकोला ब्लाक क्षेत्र के लक्ष्मीगंज (लालाछपरा) गांव के रहने वाले राजेश रौनियार की बेटी काजल रौनियार आप्रेशन गंगा के तहत सोमवार की भोर में अपने घर जनपद कुशीनगर में पहुंची। यूक्रेन के खारकीव के नेशनल मेडिकल युनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही अंतिम वर्ष की छात्रा काजल रौनियार की घर पहुंचने की जानकारी मिलते ही सोमवार को ही रामकोला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विनय प्रकाश गोंड छात्रा से मिलने उसके घर पहुँच गए। प्रत्याशी गोंड ने छात्रा के पिता को माला पहनाया तथा छात्रा को फूलों की माला देकर स्वागत किया।विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भारत सरकार उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लाने के लिए सरकार का युद्ध स्तर पर प्रयास जारी है। बच्चों के माता-पिता को डरने की जरूरत नही है।मेडिकल छात्रा के पिता राजेश रौनियार व माता सीमा देवी ने मोदी जी को धन्यवाद दिया और मोदी सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार के इस ऋण को चुकता नही किया जा सकता।
इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव ,रवीन्द्र प्रजापति, विशाल चन्द, अमरजीत गोविन्द राव, प्रेम शर्मा उपस्थित रहे.
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…