News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: ब्लाक स्तरीय वीएलई प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 28, 2022  |  6:23 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: ब्लाक स्तरीय वीएलई प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित
  • आयुष्मान कार्ड, आधार, बिजली बिल, डीजी-पे, पीएमजी दिशा, डाक सेवा आदि पर आयोजित हुई कार्यशाला

रामकोला/कुशीनगर। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई-गवर्नेंस द्वारा ब्लाक स्तरीय वीएलई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को रामकोला ब्लाक सभागार में ग्राम स्तरीय उद्यमियों को डिजिटल सेवाओं की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

कार्यक्रम में जिला प्रबंधक गौरव पांडेय के द्वारा ग्राम स्तरीय उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं का प्रशिक्षण बारीकी से दिया गया।जिसमें ऑनलाइन सेवाओं,आईआरसीटीसी, डीजीपे,आईएपी,प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान आदि की सेवा के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी जिससे कि वीएलई अपने सेंटर पर उसे बेहतर ढंग से कर पाए और किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी के मार्गदर्शन तथा सीडीओ के निर्देशन में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के बन रहे आयुष्मान कार्ड में ओर तेजी लाने को कहा गया।कार्यक्रम में जिला प्रबंधक ने कहा कि डिजिटल सेवाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान,दिव्यांग कौशल विकास आदि पर अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें।कार्यक्रम में जिला प्रबंधक ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे सेवाओं का डेमो करके दिखाया एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।कार्यशाला मे मौजूद वीएलई बंधुओं की समस्या सुन उसका निराकराण कराया गया।

इस अवसर पर संजय कुशवाहा,सरवन कुशवाहा, अनिल कुशवाहा,अभिनंदन यादव,रामनिवास कुशवाह आदि वीएलई मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking