News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर हमला के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 13, 2022  |  8:48 PM

1,124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर हमला के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा  WhatsApp
Responsive image
  • सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक सहित दो पर एससी एसटी व कई धाराएं लगा   

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक परिसर में बैरिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर संबंधित गांव से रिटायर हुये तकनीकी सहायक सहित दो लोगों द्वारा हमला करने का मामला संज्ञान में आया है।जानकारी मिली है कि हमले में प्रधान प्रतिनिधि लहूलुहान हो गया। हमलावर सरकारी फाइल फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने एससीएसटी एक्ट धारा में मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाने में दिए तहरीर में बैरिया के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार गौतम ने अपने गांव की सरकारी फाइल जिसका आईडी व मस्टरोल निकल गया था, उसे लेकर प्रतिनिधि संबंधित गांव के सचिव के पास जा रहे थे। दोपहर के करीब दो बजे के लगभग बिहुली सुमाली हनुमान गंज निवासी अरुण तिवारी व बैरिया से रिटायर टीए लालबहादुर वर्मा पर एक साथ मिलकर प्रधान प्रतिनिधि पर हमला बोलने आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पिटाई से प्रधान प्रतिनिधि लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर रामकोला थाने की पुलिस भी पहुंच गई।

तब तक रिटायर्ड टीए मौके से भाग गए। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित प्रधान प्रतिनिधि का डॉक्टरी करवाकर तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय का कहना है कि मामले में  एससीएसटी समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking