News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: सरेराह मोटरसाइकिल पर सवार महिला की हुई चेन छिनैती

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 16, 2023  |  5:13 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: सरेराह मोटरसाइकिल पर सवार महिला की हुई चेन छिनैती

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंद्रसेनवा गांव के मोड़ के सामने बदमाशों ने सरेराह फिल्मी स्टाइल में मोटर साइकिल पर सवार एक महिला के गले से सोने का चैन खींचकर फरार हो गए।अचानक हुई इस घटना से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से नीचे गिर गई जिससे उसको काफी चोटें आई। घायल महिला को तत्काल सीएचसी रामकोला लाया गया जहां पर उनका इलाज जारी है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

अपराह्न दो बजे के लगभग रामकोला थाना क्षेत्र के इंद्रसेनवा ( वार्ड नंबर 8 राजा मदन पाल सिंह नगर) के निवासी संजय शुक्ला उनकी पत्नी मंजू शुक्ला भारतीय स्टेट बैंक रामकोला से बाइक से अपने घर जा रहे थे। संजय शुक्ला अपने गांव के मोड़ पर ही पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश मंजू शुक्ला के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। पीड़ित महिला अपने बाइक से गिर गई। उनको काफी चोटें आई । घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल महिला को सीएससी रामकोला लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला के सिर में चोट लगने के साथ ही कंधे में फैक्चर हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जाँच शुरू कर दी गयी है और सीसीटीबी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking