रामकोला/कुशीनगर। रामकोला विकास खण्ड के ग्राम सभा धुवांटीकर में मनीष श्रीवास्तव के पिता स्व०श्री ज्ञानचंद श्रीवास्तव के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने निर्धन व जरूरतमंदों लोगों में कम्बल वितरित किया और कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है।माता- पिता के ऋण से संताने कभी उदृऋण नहीं हो सकती।उन्होंने कहा कि वो संताने धन्य है जो पुरखो को याद करते हैं।सांसद श्री दूबे ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से समाज के हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक लाभान्वित हो रहा है।उन्होंने कहा कि कुशीनगर के विकास के लिए निंरतर सदन में मजबूती से आवाज उठाने का कार्य करता हूँ। आज कुशीनगर विश्व मानचित्र पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाने का कार्य कर रहा है।
इस दौरान भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव, अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु, मजिलाध्यक्ष हियुवा संजय सिंह मुन्ना, रामानुज मिश्रा, संतोष मणि त्रिपाठी, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, विनोद तिवारी, पिन्टू मिश्रा, फूलबदन कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, श्याम सिंह, विकास प्रजापति, शेषमणि गौड़, मनीष सिंह, अरुण सिंह, आलोक पाण्डेय, धीरज सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…