News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: विदेश में कमाने गए युवक की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 1, 2023  |  7:44 PM

957 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: विदेश में कमाने गए युवक की मौत

रामकोला/कुशीनगर।  गत 23 मार्च को रामकोला थाना क्षेत्र के धनौजी खास गांव निवासी विदेश कमाने गये एक युुुवक की चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजन व गांव के लोग शव आने का इंतजार करने लगे।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के धनौजी खास निवासी हरदेव शर्मा का पुत्र रामसूरत शर्मा उम्र  23 वर्ष परिवार की जीविका चलाने हेतु 11 माह पूर्व दूसरी बार दुबई के राशनखेमा गया था तथा वहां पर गैस कटर का काम करता था। गत 23 मार्च को किसी काम से चौथे मंजिल पर गया और गिर गया तथा उसकी तत्काल दर्दनाक मौत हो गयी।उसके जानने वालों ने तत्काल मौत की सूचना उसके घर वालों को दी।मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में मातम पसर गया।बेटे की मौत की खबर सुन घर के लोग बेशुध हो गये। 31 मार्च को रात्रि करीब 11 बजे जैसे ही रामसूरत शर्मा का शव उसके घर पहुंचा पूरा गांव उसके दरवाजे पर इकट्ठा हो गया ।परिजनों के रूदन से सबकी आँखे नम हो गयी।पांच भाईयों में चौथा नम्बर का रामसूरत ही एकमात्र परिवार का कमाऊं सदस्य था।अब जाकर परिवार की माली हालत सुधर रहा था लेकिन कुदरत के बेरहम हाथों ने उसे छीन लिया,यही कहकर परिजन चिल्ला रहे थे।गांव के लोग अपने-अपनेे तरीके से सान्तावना देने का असफल प्रयास कर रहे थे ।सुबह एक अप्रैल को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking