रामकोला/कुशीनगर। कप्तानगंज के उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने शनिवार को रामकोला नगर के अंतर्गत डायग्नोस्टिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कप्तानगंज रोड स्थित आरोही डायग्नोस्टिक को सील किया। एसडीएम श्री शर्मा ने बताया कि रामकोला नगर के अंतर्गत शांभवी, आरोही और विनायक तीन डायग्नोस्टिक सेन्टर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शांभवी अल्ट्रासाउंड और विनायक डायग्नोटिक्स सेन्टर का कागजात सही मिला लेकिन आरोही डायग्नोस्टिक सेन्टर में पैथालॉजी का उपकरण था मगर कागजात उपलब्ध नही था।इसलिए उसे सील कर दिया गया तथा उसके बगल में खुले मेडिकल स्टोर की जांच की गयी जहां एक्पायरी डेट की दवा मिली।जाँच पूर्ण होने तक मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया गया है ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप कुमार वर्मा तथा रामकोला के थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय, सीएचसी के प्रभारी एमओआईसी डॉ रजनीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…