News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: मोटरसाइकिल की ठोकर से बुजुर्ग की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 17, 2022  |  6:48 PM

679 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: मोटरसाइकिल की ठोकर से बुजुर्ग की मौत

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे घर से निकले बुजुर्ग को मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया।ठोकर से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बाइक को कब्जे में ले लिया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

घटना रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव की है,गांव निवासी रामसमुझ तिवारी पुत्र सूर्यभान तिवारी 50 वर्ष मंगलवार की सुबह 9 बजे के लगभग अपने घर से निकलकर किसी काम के लिए गांव में जा रहे थे कि रामकोला- पकड़ियार मार्ग पर अभी कुछ ही दूर गए थे कि पीछे से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया।ठोकर लगते ही वह गिरकर अचेत हो गये।तत्काल मौके पर परिजन पहुंच गए तथा उन्हें लेकर रामकोला सीएचसी पहुंचे जंहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक समेत चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्यवाही को पूर्ण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking