News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पूर्व विधायक ने लगाया चौपाल, गिनाई सपा सरकार की उपलब्धियां।

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 10, 2021  |  8:04 PM

638 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पूर्व विधायक ने लगाया चौपाल, गिनाई सपा सरकार की उपलब्धियां। WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीहा में रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने चौपाल लगाकर जनता को सपा सरकार की उपलब्धियां बताया।इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान विरोधी सरकार है तथा किसानों नौजवानों,व्यापारियों विद्यार्थियों मजदूरों को छलने का काम कर रही है तथा अपने वादों पर खरा नहीं उतर रही है।महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गया है तथा आए दिन पेट्रोलियम पदार्थों और गैस के दामों में वृद्धि होती जा रही है जिसका आम जनता पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है जनता महंगाई से त्रस्त है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है।आम जनता का भारतीय जनता पार्टी की सरकार में शोषण किया जा रहा है जिसके लिए आप सब को जागरूक होने की जरूरत है तथा आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाए और विकास की गंगा बहाने के लिए सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यकर्ताओं अभी से एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए कहा और कहा कि जहां भी आपकी मेरी आवश्यकता हो आप तुरंत याद करें मैं वहां उपस्थित होकर आपके सुख दुख में शामिल होकर आपके लिए तत्पर रहूंगा।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

वहीं बरडीहा निवासी सचिन यादव को संस्कृतिक प्रकोष्ठ का विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया और मंगलेश कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित रहे धीरज पाण्डेय आलोक मिश्रा निशांत त्रिपाठी अशीष चौधरी अमित पटेल गोपाल मिश्रा संन्तोष सिंह देवराज सिंह नासिम अली बिट्टू कन्नौजिया बाल्मीकि मध्देशिया रामनगीना गुप्ता।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking