News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: गांव में आयी सीडीओ से मिले सैकड़ो दलित वर्ग के लोग 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 23, 2022  |  7:56 PM

852 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: गांव में आयी सीडीओ से मिले सैकड़ो दलित वर्ग के लोग 
  • नगर पंचायत में गांव को शामिल करने की लगायी गुहार
  • नगर पंचायत में कुसम्हां को शामिल न कर मूसहर व दलितों के विकास को किया गया ठप 
  • नगर पंचायत में शामिल होने से मरहूम होने पर दलितों के उम्मीदों पर पानी फिरा

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुसम्हां गांव में  जिलाधिकारी के आगमन की जानकारी होने पर अपनी समस्या को लेकर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण कुसम्हां खास स्थित पोखरे पर पहुंच डीएम साहब के आने का इंतजार करने लगे। अपराह्न 4 बजे के लगभग मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी पहुंची। ग्रामीणों ने उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखी।  

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

  गुरुवार को कुसम्हां गांव के ग्रामीणों को किसी जरिए सूचना मिली कि डीएम साहब का गांव में आगमन हो रहा है।तो गाँव की सैकड़ों गरीब जनता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा उम्मीद का आस लिये सब काम छोड़ गांव की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष गाँव के पोखरे पर सुबह  11 बजे इकट्ठा हो गये तथा जिलाधिकारी महोदय के आने का इंतजार करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दोपहर के लगभग जिलाधिकारी महोदय आये थे लेकिन यहां नही आये गाँव के बाहर से ही लौट गए, हम लोग निराश हो गए।

लेकिन हम लोग इस उम्मीद में बैठे थे कि जिलाधिकारी महोदय पुनः पोखरे पर जरूर आएंगे। सायंकाल 4 बजे के लगभग मुख्य विकास अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों परियोजना निदेशक, बीडीओ ऊषा पाल,मनोरंजन लाल श्रीवास्तव आदि के साथ अमृत सरोवर के निरीक्षण में जैसे ही पोखरे पर पहुंची और भीड़ देख पूछी कि ये कैसी भीड़ है ?तो उनको जानकारी कराया गया कि कुसम्हां गाँव के दलित वर्ग के लोग है और नगर पंचायत में गांव सम्मिलित होने से वंचित हो गया है जिससे ये लोग दुखित है और न्याय की उम्मीद लिये डीएम साहब से गुहार लगाने आये है।सीडीओ ने ग्रामीणों को बुलाकर उनकी समस्याओं से अवगत हुई । ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों का गांव नगर पंचायत रामकोला में शामिल होने की अंतिम पायदान था कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत अवरोध उत्पन्न कर दिया जिससे गाँव को शामिल न कर नगरीय सुविधा मिलने से वंचित करने के साथ ही गाँव के मूसहर व दलितों के विकास को रोका गया है। जबकि कुसम्हां का सीमा नगर पंचायत रामकोला की सीमा से महज दो किमी0 की दूरी पर है।इसको छोड़ रामकोला से 6और 7 किलोमीटर की दूरी स्थित गावों को शामिल कर लिया गया है,ग्रामीणों ने पूूछा यह कैसा न्याय है ? सीडीओ मैडम ने ग्रामवासियों की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि आप लो एक दरखास्त दीजिए ताकि नगर पंचायत में गाँव शामिल न होने का कारण पता चले।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसा नही कि नगर पंचायत में अब गाँव शामिल नही हो सकता है।कारण की जानकारी होने के बाद पुनः इसको भेज दिया जायेगा।इस दौरान संगीता देवी, नीतू देवी, बिंदू देवी,राजेश, कौशल्या देवी,हरि, सुमित्रा देवी, मनोज, अरुगू अंसारी,भिंडा उर्फ रामजी गोंड,नंदू, विनय,रवि, विशाल,मदन प्रसाद,दीना सहित सैैकड़ों की तादाद में महिलाओं तथा पुरूषों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking