News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पत्रकारों ने अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 4, 2021  |  4:35 PM

835 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पत्रकारों ने अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पत्रकारों के हित में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद कुशीनगर के ब्लॉक इकाई ने सोमवार को 8 सूत्री मांगों से संबंधित रामकोला ब्लाक के एडीओ ए.जी.नंदलाल खरवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से जनपद क्षेत्र में टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टैक्स में छूट, जनपद व तहसील स्तर पर पत्रकार कक्ष का आवंटन, पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण,जिला अस्पतालों और अन्य अस्पतालों में पत्रकारों के लिए विशेष सुविधा,तहसील स्तर पर पत्रकारों की मान्यता, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, जनपद स्तर पर पत्रकार सहायता व सुरक्षा कोष की स्थापना,ई- श्रम पोर्टल पर पत्रकारों का पंजीकरण (जो इसके पात्र हो) पर विचार कर लागू करने की मांग किया। ज्ञापन देने से पूर्व पत्रकारों ने कहा कि आम जनता तक सही सूूचना पहुँचाने और उन्हें जागरूक करने में सभी समाचार माध्यमों के प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।पत्रकार अपने परिवार के विषय में विना सोचे समझे हर कठिन स्थितियों में समाचार संकलन के लिए पहुंच जाता है।जबकि उसे बदले में कोई पारिश्रमिक भी नहीं मिलता है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष/जिला कार्यसमिति सदस्य, मोहन राव, राजीव सिंह, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, दिग्विजय नाथ वर्मा, राकेश कुमार मिश्रा, महेश वर्मा, राजीव गुप्ता, कन्हैया कुमार मौर्य, जयकरन कुशवाहा, संजीव कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking