रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के ग्राम उर्दहा अन्तर्गत नव निर्मित दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए बुधवार को गाजे-बाजे के साथ देवी भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। आशुतोष गोविन्द राव उर्फ गोलू ने फीता काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ कराई।कलश यात्रा दुर्गा माता मंदिर से शुरू हुई जो रामकोला नगर होते हुए मां धर्मसमधा मंदिर पहुंची। जहां योग्य आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भरवाया गया।
कलश यात्रा जयघोष के साथ नगर एवं गाँव का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान भक्तों की जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जप शुरू हो गया।इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि देवधन सिंह, प्रिन्स गोविन्द राव,मोहन पटेल, प्रभु खरवार, दिनेश कुशवाहा,राजू प्रसाद, राधेश्याम चौधरी, कमलेश खरवार,अमित पटेल आदि के अलावा कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…