रामकोला/कुशीनगर। मजदूरों के वेतन पुनरीक्षण और एरियर की भुगतान को लेकर त्रिवेणी चीनी मिल के मजदूरों को मिल गेट पर भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ (पी0) रामकोला के मंत्री ईश्वर चंद श्रीवास्तव ने संबोधित किया। श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए बताया कि चीनी मिल मजदूरों का वेतन पुनरीक्षण अक्तूबर 2018 में ही हो जाना चाहिए था लेेेकिन मिल मालिकों के साजिश के चलते काफी विलंब से 21 जून 2022 को हुआ।उसके बाद राज्यपाल के हस्ताक्षर के साथ ही सरकारी गजट भी हो गया,के बावजूद मिल मालिकों के दबाव में उस सरकारी गजट में लेबर कमिश्नर द्वारा 3 अगस्त 2022 को संशोधन कर मजदूूूरों के एरियर के पैसे को छीछालेदर कर गलत किया गया है।
श्रीवास्तव ने बताया कि लेबर कमिश्नर के संशोधन के हिसाब से अक्टूबर 2022 में मजदूरों के एरियर के पहली किस्त का भुगतान हो जाना है। उन्होंने चेतावनी दी है अगर मजदूरों के वेतन पुनरीक्षण और वेतन के एरियर का भुगतान निर्धारित समयावधि के अंदर नहीं किया गया तो विवश होकर यूनियन आगामी नवंबर माह में धरना- प्रदर्शन और टूल डाउन के लिए बाध्य होगी।उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जायेगा।इस दौरान प्रेम सिंह, आनंद मिश्रा,रामप्रवेश खरवार,सुरेन्द्र प्रसाद,ओमप्रकाश पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, दूधनाथ यादव,विनोद सिंह,ओमप्रकाश तिवारी,कमल राज मधोक ,अयोध्या पाण्डेय के अलावा चीनी मिल के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…