News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: सांसद ने जनसम्पर्क कर लाभार्थियों से गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 14, 2022  |  5:53 PM

732 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: सांसद ने जनसम्पर्क कर लाभार्थियों से गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे शुक्रवार को रामकोला विकास खण्ड अंतगर्त रामकोला व कुशीनगर विधानसभा के रामकोला व टेकुआटार मण्डल में पहुंचें और ग्राम सभा अमवा बाजार में बूथ संख्या 326 में डोर टू डोर लोगों से सम्पर्क किया तथा भाजपा द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी जनसंपर्क महाअभियान के क्रम में घर-घर लाभार्थियों को कुमकुम व रोरी लगाकर सम्मानित किया और पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास’ के स्लोगन का पत्रक बांटकर सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।इसके बाद टेकुआटार मण्डल के ग्राम सभा टेकुआटार के बाजार में बूथ संख्या 33,34 में भी जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों व अन्य लोगों में पत्रक बांटकर विकास की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

सांसद श्री दुबे ने पत्रक वितरण के दौरान सरकार की उपलब्धियों को गिनाई और प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत के साथ लाने के लिए अपील किया है।इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड, जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ कुशीनगर संतोष मणि त्रिपाठी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष टेकुआटार व पिछड़ा मोर्चा भाजपा जिला महामंत्री अमरनाथ मद्धेशिया, मनोहर गुप्ता,रामानुज मिश्रा,कुणाल राव,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,अखिलेश पाठक (शक्ति केंद्र संयोजक),प्रेम तिवारी, विनोद तिवारी, छत्रपाल मद्धेशिया,मुन्ना चौधरी,अनिरुद्ध पटेल, सुरेंद्र शुक्ला, भरदुल यादव ग्राम प्रधान, लल्लन सिंह,शक्ति केंद्र संयोजक,ओमकार मद्धेशिया,बूथ अध्यक्ष गण प्रेम प्रकाश गोविंद राव,मनोज मद्देशिया सहित कार्यकर्ता गण व तमाम स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking