News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: उत्साह, उमंग और जश्न के साथ मना पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 27, 2022  |  3:23 PM

613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: उत्साह, उमंग और जश्न के साथ मना पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। बुधवार को पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का जश्न रहा।परंपरागत तरीके से सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय गान के साथ ही भारत माता एवं वीर सपूतो की गगनभेदी जयकारे भी लगाए गए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

आदर्श नगर पंचायत कार्यालय, जलकल ऑफिस पर चेयरमैन रमिता देवी ने ध्वज फहराया तथा नगर के मुख्य चौराहे पर बने स्वतंत्रता सेनानियों के स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश कुमार गोंड,श्रीप्रकाश पाण्डेय,राजेश गोविन्द राव, जुल्फिकार अली, नरसिंह गोविंद राव, राजेश यादव, दिलीप वैश्य ,सुग्रीव चौधरी,कन्हैया कुमार,राजेश मिश्रा, हरेराम शर्मा ,विकास चौहान, इंद्रजीत यादव,विक्की गोविन्द राव आदि सभासद ,पूर्व सभासद एवं नगर के सम्मानित लोग तथा कर्मचारी मौजूद रहे। चन्द्रावती देवी बालिका विद्यालय में प्रबंधक संगीता देवी ने ध्वज फहराया।प्रधानाचार्य उपेन्द्र तिवारी, एल0एन0 सिंह, डॉ0 इंद्रजीत गोविंद राव,हर्ष प्रताप सिंह,सुशांत गोविन्द राव, रूद्र प्रताप गो0 राव आदि उपस्थित रहे।

जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगतारन शरण ने ध्वज फहराया: पंजाब नेशनल बैंक पर सेवा निवृत्त शाखा प्रबंधक आर0पी0 सिंह, श्यामलाल अग्रवाल, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुभाष यादव व किशन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया।इस दौरान अनूप चन्द, अभिषेक चौधरी ,अंकित चन्द्रम, करूणेश कुमार शर्मा,वरिष्ठ खजांची विजयकांत दुबे ,मनोहर लाल, भरत दूबे, योगेन्द्र राव, सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

त्रिवेणी शुगर मिल एवं परिसर अंतर्गत गोपी देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने ध्वज फहराया तथा पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, डॉ0 शिवाजी राव ,राजकुमार ,प्रोडक्शन हेेेड विजय प्रताप सिंह,आशीष सिंह, प्रधान गन्ना प्रबंधक दिनेश राय,चन्द्रशेखर सिंह,जगदीश चावला,आनंद मिश्रा,विवेक पांडे , संजय चावला, संजय चौबे ,तारकेश्वर गोविंद राव,प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking